{khapre.org}
Nothing More : Nothing Less : Just Perfect : Online Since 1997
Header

रविवार की आरती




आरतीमे उस उपास्य देवताकी स्तुती की जाती है, जिसकी पूजा या व्रत किया जाता है ।

Content
रविवार की आरती

रविवार की आरती

कहुँ लगि आरती दास करेंगे, सकल जगत जाकी जोत विराज ॥टेक॥

अमित कोति जाके बाजा बाजे, कहा भयो झनकार करे हो राम ।

सात समुद्र जाके चरणनि बसे, कहा भयो जल कुम्भ भरे हो राम ।

चार वेद जाके मुख की शोभा, कहा भयो ब्रह्मवेद पढ़े हो राम ।

कोटि भानु जाके नख की शोभा, कहा भयो मन्दिर दीप धरे हो राम ।

शिव सनकादिक आदि ब्रह्मादिक, नारद मुनि को ध्यान धरे हो राम ।

भार अठारह रोमावलि जाके, कहा भयो शिर पुष्पधरे हो राम ।

हिम मंदार जाको पवन झकोरें, कहा भयो शिर चँवर ढुरे हो राम ।

छप्पन भोग जाके नितप्रति लागे, कहा भयो नैवेद्य धरे हो राम ।

लख चौरासी वन्द छुड़ाये, केवल हरियश नामदेव गाये हो राम ।

Translation - भाषांतर

N/A
Details
References : N/A
Created by TransLiteral/ Courtsey {Khapre.org} on 2007-12-17T06:00:42.4987552Z
|-|-|
Comments | अभिप्राय