{khapre.org}
Nothing More : Nothing Less : Just Perfect : Online Since 1997
Header

भजन - रामनाम नहिं हिरदे धरा ...




हरिभक्त कवियोंकी भक्तिपूर्ण रचनाओंसे जगत्‌को सुख-शांती एवं आनंदकी प्राप्ति होती है।

Content
भजन

रामनाम नहिं हिरदे धरा ।

जैसा पसुवा तैसा नरा ॥१॥

पसुवा नर उद्यम कर खावै ।

पसुवा तौ जंगल चर आवै ॥२॥

पसुवा आवै, पसुवा जाय ।

पसुवा चरै औ पसुवा खाय ॥३॥

रामनाम ध्याया नहिं माईं ।

जनम गया पसुवाकी नाईं ॥४॥

रामनामसे नाहीं प्रीत ।

यह ही सब पसुवोंकी रीत ॥५॥

जीवत सुखदुखमें दिन भरै ।

मुवा पछे चौरासी परै ॥६॥

जनदरिया जिन राम न ध्याया ।

पसुवा ही ज्यों जनम गँवाया ॥७॥

Translation - भाषांतर

N/A
Details
References : N/A
Created by TransLiteral/ Courtsey {Khapre.org} on 2007-12-23T02:28:56.8239904Z
|-|-|
Comments | अभिप्राय